Gold Rate Today: सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10 ग्राम की कीमत 97,000 रुपये के पार, चांदी भी 1 लाख के पार

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को कीमती धातुओं के दाम में उछाल आया, जिससे 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹97,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई, वहीं चांदी की कीमत ₹1,00,000 प्रति किलो को पार कर गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹187 महंगा होकर ₹96,867 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को इसका दाम ₹96,680 था। वहीं 22 कैरेट सोना अब ₹88,730 प्रति 10 ग्राम पर है, जो पहले ₹88,559 था। 18 कैरेट सोने की कीमत भी अब बढ़कर ₹72,650 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो सोमवार को ₹72,510 थी।

चांदी की कीमतों में भी तेजी

चांदी की बात करें तो इसका दाम भी अब ₹1,00,460 प्रति किलो पर पहुंच गया है। यह दर पहले ₹86,017 प्रति किलो थी, यानी इसमें करीब ₹14,443 या लगभग 16.17% का उछाल देखा गया है।

क्या रहेगा आगे का ट्रेंड?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोना आने वाले दिनों में ₹95,000 से लेकर ₹99,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल थोड़ा दबाव देखा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोना 0.37% गिरकर $3,384 प्रति औंस और चांदी 0.67% की गिरावट के साथ $34.46 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

साल की शुरुआत से अब तक का बदलाव

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹96,867 हो चुकी है। यानी अब तक ₹20,705 या करीब 27.18% की वृद्धि हुई है। वहीं चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,00,460 हो गई है।

  • Related Posts

    ITR फाइलिंग 2025: इन ज़रूरी दस्तावेज़ों को पहले से तैयार रखें, रिटर्न भरना होगा आसान

    इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना हर करदाता की ज़िम्मेदारी है। इस साल सरकार ने इसे लेकर राहत दी…

    Read More
    बाजार में गिरावट का दबाव: ग्रीन ओपनिंग के बाद फिसला सेंसेक्स, टाटा स्टील में उछाल

    भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को कारोबारी सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन…

    Read More

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *